वर्दी वाले की दबंगाई दिखी गरीब ऑटो चालक पर
"वर्दी वाले की दबंगाई दिखी गरीब ऑटो चालक पर "
दरअसल घटना आज दोपहर 12 बजे के आस पास कालीबाड़ी चौक की हैं, जब एक बुज़ुर्ग ऑटो चालक ने सिग्नल छूटने के कुछ सेकण्ड पहले अपना ऑटो आगे बढ़ा दिया, उसे ट्रैफिक हवलदार ने आवाज़ दी पर वह बुज़ुर्ग ऑटो चालक उस आवाज़ को सुन्न नहीं पाये, दूसरी ओर से आ रहे, खाखी वर्दी वाले ने साइड से ऑटो खीचा पर वह अपनी मोटरसाइकिल के साथ गिर गए, जैसे तैसे खाखी वर्दी वाले ने अपने आपको संभाला और उठते ही सीधा ताबड़तोड़ तरीके से ऑटो चालक को पीटने लगा, वो खाखी वर्दी वाले साहब अपने ग़ुस्से के चक्कर में यह भूल गये की वह एक बुज़ुर्ग व्यक्ती हैं, और उन्हें उनकी उम्र का लिहाज़ रखना चाहिए, साथ ही ये सब देखने के बाद मुझे यह एहसास हुआ, की हम इंसानो में से मानवता ख़त्म होते जा रही हैं, सैकड़ो की भीड़ में आज सब इस घटना का आंनद उठा रहे थे, ये नहीं की कोई जा के उस अफसर का विरोध करता पर नहीं हमे क्या ? जो हो रहा हैं, होने दो हमे इस झमेले में नही पड़ना, हम सब भागते हैं, ऐसी घटनाओ से ये सोचकर की हमें इससे क्या? पर रुक कर 1 पल भी नहीं सोचते कोई अपना अगर यु फंसा हो तो क्या हम ऐसे ही नज़रन्दाज़ कर देंगे ? कही न कही इन सब का उत्तर खोजना हमारे समाज और मानवता के लिए ज़रूरी है ।
journalist ~ ved (vyb)
0 Response to "वर्दी वाले की दबंगाई दिखी गरीब ऑटो चालक पर"
Post a Comment