वर्ल्डकप विजेता इमरान होंगे पाकिस्तान के नए वजीरेआजम
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और नए वजीरे आजम इमरान खान जल्द ही प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेंगे, अपने क्रिकेट कैरियर के शुरुआत करने के 21 साल बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को वर्ल्डकप जिताया था। और राजनीति में 22 साल के लंबे संघर्ष के बाद अब वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि जैसे क्रिकेट की पिच पर अपनी करिश्माई गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अपने देश को नए मुक़ाम पर पहुंचने वाले इमरान खान प्रधानमंत्री के रूप में पाकिस्तान को कहा लेकर जाते हैं, कल अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान लगभग 31 मिनट तक बोले, उन्हीने मुख्यरूप से चीन, अफगानिस्तान, अमेरिका, और आखरी में भारत का ज़िक्र किया।
उन्हीने कहा-
चीन : चीन हमे औसर प्रदान करता है, जिसका हम ज्यादा से ज्यादा लाभ लेंगे, साथ ही चीन की तरह गरीबी और भ्रष्टाचार मिटाने की दिशा में काम करेंगे।
अफगानिस्तान: उन्हीने कहा कि दुनियाभर में अफगानिस्तान ने सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना किया है, हम उनसे अपने रिश्ते सुधारना चाहते है साथ ही कहा कि वह दोनी राष्ट्र के बीच ऐसा रिश्ता कायम करना चाहते है कि दोनो देशो के सीमाएं खुली हुई हों।
अमेरिका : इमरान खान ने आगे बढ़ते हुए कहा की वह अमेरिका से संतुलित रिश्ता चाहते हैं।
भारत : भारत की बात करते हुए इमरान खान ने सब से पहले भारतीय मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि मुझे बॉलीवुड के फिल्मों के विलेन की तरह पेश किया, साथ ही कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कश्मीर के लोगो ने बहुत तक़लीफ़ का सामना किया है, हम कोशिश करेंगे कि इस मुद्दे पर साथ बैठकर दोनो देश बातचीत से इस का हल खोजेंगे। साथ ही इमरान खान ने कहा कि हम भारत से दोस्ती चाहते हैं। अगर भारत हमारी ओर एक कदम बढ़ाएगा तो हम दो कदम बढ़ाएंगे।
पर एक बात ने सब को हैरानी में डाल दिया कि इमरान खान ने अपने 31 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार भी आतंकवाद के मुद्दे का ज़िक्र तक नही किया।
ख़ैर देखना दिलचस्प होगा कि इमरान खान पाकिस्तान और पाकिस्तान की राजनीति में क्या बदलाव ला सकते हैं।
0 Response to "वर्ल्डकप विजेता इमरान होंगे पाकिस्तान के नए वजीरेआजम"
Post a Comment